मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उप-चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है. राज्य सरकार के तीन मंत्रियों को करारी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं बीजेपी ने 19 और कांग्रेस ने 9 स्थानों पर जीत दर्ज की है. इस बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा बसपा ने सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान में उतारे थे उसके अलावा सपा के भी 14 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार मैदान में थे.
...