उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव के बीच उन्नाव (Unnao) में मिली दलित लड़की की लाश से सियासत एक बार फिर गरमा गई है. इस बार सपा यहां निशाने पर है. गुरुवार को उन्नाव में एक दलित लड़की की लाश मिली. लड़की की मां का आरोप है कि बेटी की हत्या समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे स्व फतेह बहादुर सिंह के बेटे ने की है.
...