⚡पुलिस स्मृति दिवस, मुंबई के नायगांव में पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम फडणवीस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO
By Nizamuddin Shaikh
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई के नायगांव स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया.