⚡'ऊपर से फैलाया जा रहा है जहर': कांग्रेस ने असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के धार्मिक अल्पसंख्यक के खिलाफ कथित वीडियो को लेकर BJP पर बोला हमला
By Anita Ram
असम भाजपा के हैंडल से साझा किए गए एक कथित विवादित वीडियो को लेकर कांग्रेस ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इसे 'नरसंहार का आह्वान' बताते हुए न्यायपालिका से हस्तक्षेप की मांग की है.