प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' (Mann Ki Baat) करेंगे. पीएम मोदी 71वीं बार आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से देश और दुनिया में रह रहें भारतियों को संबोधित करेंगे. मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार मन की बात में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) और संकट पर चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ पीएम मोदी किसान बिल से नाराज चल रहे किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) पर भी कुछ बोल सकते हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था.
...