प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चले कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति की शुक्रवार को एक हाई-लेवल मीटिंग के दौरान समीक्षा की. पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों में वैक्सीन की बर्बादी की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि बर्बादी की संख्या अब भी ज्यादा है और इसे कम करने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है.
...