भारत में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीनियर अफसरों के साथ एक बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का तेजी से अपग्रेडेशन सुनिश्चित करें. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवाओं और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित देश की स्थिति की जानकारी ली.
...