भाजपा नेता प्रशांत ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है. सोमनाथ में यह महोत्सव 8 जनवरी से शुरू हुआ, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. संतों की डमरू यात्रा और नागा बाबाओं का जुलूस निकाला गया, जिसमें नागा बाबाओं की रथ यात्रा पहली बार सोमनाथ में हुई. सोमनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग में शामिल होंगे.
...