प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे. वे सुबह 9:20 बजे वायु सेना के विशेष विमान से नई दिल्ली से रवाना होंगे और 11:10 बजे झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पर उतरेंगे. हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री दो किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल होंगे, जिसमें उनके स्वागत के लिए बैरिकेड के दोनों ओर 10 हजार से अधिक लोग और सांस्कृतिक दल मौजूद रहेंगे.
...