लगातार पांचवें दिन ईंधन की दरों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें देशभर में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं है. तेल कंपनियों ने आज (रविवार) पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के साथ मई 2020 की शुरुआत से यानी 18 महीने से कम समय में पेट्रोल 36.33 रुपये लीटर महंगा हो चुका है. इस दौरान डीजल कीमतों में 26.93 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
...