कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेल चुके आम आदमी की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बढती हुई महंगाई ने उनकी परेशानियां बढ़ा रखी हैं. पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढाए गए हैं. जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. वैसे मौजूदा समय में कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार चली गई हैं.
...