Petrol Diesel Price Hike Today: पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी कर दी गई है. आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल दामों (Petrol Price today) में 35 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई. इन बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 106 रुपये के पार पहुंच चुका है. वहीं डीजल (Diesel Price Today) भी कई शहरों में 100 रुपये प्रतिलीटर से भी ज्यादा की दर बिक रहा है.
...