दिवाली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क कम कर मोदी सरकार ने देश की जनता को बड़ी राहत पहुंचाई है. केंद्र सरकार के बाद कई राज्य सरकारों ने भी आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने के लिए टैक्स घटाने का निर्णय लिया. उत्पाद शुल्क और वैट में कटौती की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी गिरावट आई है.
...