⚡PESA Act: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्यप्रदेश के जनजातीय वर्ग को देंगी 'पेसा कानून' की सौगात
By IANS
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आज आ रही है. इस दौरान वे शहडोल के लालपुर में जनजातीय गौरव दिवस के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर जनजातीय वर्ग को पेसा कानून की सौगात देंगी.