गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है. इसी श्रृंखला में जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निदेशरें के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन और अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर कोरोना को लेकर रैंडम रूप से एंटीजन टेस्ट किये जा रहे हैं.
...