उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान के बीच आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना जिला अधिकारी ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। आदेश के अनुसार 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पटना जिले के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही संचालित होंगे.
...