⚡पटना में भीषण गर्मी का कहर, कक्षा 8 तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब 11:30 बजे तक ही चलेंगी क्लास
By Nizamuddin Shaikh
बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है. जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के आदेशानुसार, कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब केवल सुबह 11:30 बजे तक ही संचालित होंगे.