⚡ठाणे में खाली कराई गई इमारत के कुछ हिस्से ढहे, कोई हताहत नहीं
By Bhasha
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ‘वागले एस्टेट’ इलाके में पिछले साल खाली कराई गई 30 वर्ष पुरानी इमारत के कुछ हिस्से शुक्रवार को ढह गए. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है क्योंकि अधिकारियों ने इमारत को पहले ही सील कर दिया था.