⚡पाकिस्तानी गोलाबारी ने ली मासूमों की जान, LoC पर फायरिंग में 16 नागरिकों की मौत
By Vandana Semwal
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई सेक्टरों कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी में भारी मोर्टार और आर्टिलरी से अकारण फायरिंग की गई.