⚡पंजाब में तबाही की बाढ़, लाखों बेघर, फसलें बर्बाद, 3 लाख से अधिक प्रभावित
By Vandana Semwal
भीषण बाढ़ ने पंजाब को हिला कर रख दिया है. यह बाढ़ 1988 की बाढ़ से भी ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है. इस बाढ़ से करीब 12 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जहां 1300 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए. अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.