केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को नोएडा पहुंचे. उन्होंने सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान में आयोजित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान कार्यक्रम में शिरकत की. इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मंच पर मौजूद रहे.
...