जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य त्रिलोचन सिंह वजीर की कथित हत्या के मामले में जम्मू से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी. 67 वर्षीय वजीर नौ सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी के बसई दारापुर में एक फ्लैट के शौचालय में मृत पाए गए थे.
...