कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भारत के कई राज्यों में दस्तक दे चुका है. बुधवार को कोरोना का नया वेरिएंट ने पश्चिम बंगाल में भी दस्तक दे दी. राज्य में ओमिक्रोन का पहला मामला आया है. सात वर्षीय बच्चा कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमित मिला है. सात वर्षीय बच्चा मुर्शिदाबाद का रहने वाला है और हाल ही में अबूधाबी से लौटा है. बच्चे के माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है.
...