ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली नेपाल की छात्रा का शव गुरुवार को रहस्यमय परिस्थितियों में छात्रावास के कमरे में मिला. छात्रा की पहचान प्रिसा साह के रूप में हुई है. वह बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी. इस घटना की जानकारी प्रबंधन ने छात्रा के परिजनों को दी.
...