⚡UP में बड़ी लापरवाही, मोबाइल पर बात करते हुए नर्स ने दी कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक
By Bhasha
कानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. एक नर्स ने कथित तौर पर मोबाइल पर बात करते हुए एक महिला को कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक दे दी.