देश के संघीय आंतक रोधी कमांडो बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में बुधवार को कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया. अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि ग्रुप कमांडर (समन्वय) बी के झा को कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
...