⚡एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज धूप के बाद हुई हल्की बारिश से मिली राहत
By IANS
एनसीआर में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली. सुबह से जहां लोगों ने तेज धूप और उमस का सामना किया, वहीं दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल घिर आए और हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत दी.