रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है. दरअसल, भारतीय रेल ने ट्रेनों में आग लगने की घटना पर एहतियातन रोक लगाने को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने आग की घटना को रोकने के लिए ऐहतियाती कदम के तौर पर यात्रियों को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ट्रेनों के भीतर मोबाइल चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने देने का फैसला किया है.
...