दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार, 2 जून 2026 को नीट यूजी पेपर लीक मामले के एक आरोपी यश यादव को 21 जून को होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए हिरासत में किताबें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी है. यह फैसला आरोपी द्वारा दायर उस याचिका पर आया है जिसमें उसने हिरासत में रहते हुए पढ़ने की अनुमति मांगी थी. दूसरी ओर, सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि एक संगठित नेटवर्क के जरिए 10 लाख रुपये में प्रश्नपत्र का सौदा किया गया था, जिसकी परतें खोलने के लिए आरोपियों की रिमांड जरूरी है.
...