⚡बिहार में नक्सलियों ने गला रेत कर दी नव निर्वाचित मुखिया की हत्या
By IANS
बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले के लड़ाइयां टांड थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक नव निर्वाचित मुखिया की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए. बताया जाता है कि नक्सलियों ने पहले भी मुखिया को चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी थी.