आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार को है. इस दिन दुर्गा अष्टमी और संधि पूजा है. इस तिथि को सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर के 3 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.
...