खारघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस. माली ने बताया कि ये लोग सुबह के वक्त पानी की एक धारा को पार कर जाने में सफल रहे. हालांकि दोपहर तक यह धार काफी ज्यादा उफान पर आ गई, जिससे पिकनिक मनाने के लिए गए लोगों का इसे पार कर वापस घर लौटना नामुमकिन था. इसके बाद घबराए हुए इन लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को फोन किया, जिनके द्वारा जल्द ही रविवार देर रात को दो घंटे की समयसीमा वाले बचाव अभियान की शुरूआत की गई.
...