जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के नगरोटा (Nagrota) में सुरक्षाबलों की सतर्कता ने एक बड़े साजिश को नाकाम कर दिया. आतंकवादी 26/11 की वर्षी पर पुलवामा जैसा बड़ा हमला करना चाहते थे. लेकिन सुरक्षाबलों ने उनके इस नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए 4 आतंकियों को ढेर कर दिया. वहीं, इस घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने नगरोटा एनकाउंटर पर गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, विदेश सचिव के साथ खुफिया विभाग से जुड़े अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. आतंकवादी 26/11 की वर्षगांठ पर एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे. बता दें कि मामलें कि जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है. वहीं इस घटना के बाद घाटी में सुरक्षाबल और भी मुस्तैद हो गए हैं.
...