लोगों को मौत के घाट उतारने के लिए जहरीले सांपों का इस्तेमाल करना अब एक नया ट्रेंड बन गया है. जहरीले सांपों से कटवाकर हत्या करने के नए ट्रेंड पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए राजस्थान के आरोपी को बेल देने से इनकार कर दिया. आरोपी पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या में शामिल होने का आरोप है. बताया जाता है कि कृष्ण कुमार ने मनीष नाम के शख्स की प्रेमिका की सास को मारने के लिए उसके साथ एक सांप खरीदने गया था.
...