⚡महाराष्ट्र में बारिश से राहत! मुंबई की सातों झीलों का जल स्तर 9.78 फीसदी बढ़ा
By Nizamuddin Shaikh
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र में 15 जून से बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है. मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश ने शहरवासियों के लिए खुशखबरी लाई है. मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों का जल स्तर 9.78 फीसदी तक बढ़ गया है.