⚡मुंबई में पानी की किल्लत. 14 और 15 नवंबर को कई इलाकों में जल आपूर्ति रहेगी बाधित, जानें किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
By Nizamuddin Shaikh
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहर की मुख्य जलवाहिनी (Water Pipeline) पर रखरखाव और मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया है. इस दौरान 5 वाल्व (चार बटरफ्लाई और एक स्लूइस वाल्व) बदले जाएंगे, जिसके चलते दो दिनों के लिए जल आपूर्ति बाधित रहेगी.