⚡मुंबई को जलापूर्ति करने वाली झीलों का जलस्तर 97 प्रतिशत के पार, शहर पर मंडराता जल संकट टला
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई को जलापूर्ति करने वाली सातों झीलों का जलस्तर भारी बारिश के बाद 97 प्रतिशत के करीब पहुँच गया है. भातसा, विहार और तुलसी जैसी प्रमुख झीलों में जल भंडारण में बढ़ोतरी से मुंबईकरों को पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.