देश की आर्थिक राजधनी मुंबई में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सोमवार से लॉकडाउन जैसी पाबंदियों में ढील देने का निर्णय लिया गया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शनिवार रात को अनलॉक के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी. इसके मुताबिक साप्ताहिक कोरोना संक्रमण की दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर मुंबई लेवल 3 कैटेगरी में है.
...