⚡Mumbai: गिरगांव में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से 1 साल के मासूम की मौत; दादी गंभीर रूप से घायल
By Anita Ram
दक्षिण मुंबई के गिरगांव में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक साल के बच्चे की मौत हो गई. स्कूल बस की टक्कर से बच्चे की दादी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं. पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.