मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर एक नया राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस और नगर निगम के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है. दूसरी ओर, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने पलटवार करते हुए कहा है कि मस्जिदों में जगह की कमी के कारण लोग बाहर नमाज़ पढ़ते हैं, लेकिन उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या सड़कों के इस्तेमाल से जुड़े ऐसे प्रतिबंध सभी धर्मों के त्योहारों और आयोजनों पर समान रूप से लागू किए जाएंगे.
...