मुंबई (Mumbai) के बोरीवली (Borivali) में सत्यम शिवम सुंदरम सोसाइटी (Satyam Shivam Sundaram Society) के लोगों ने कपल्स की हरकत से परेशान होकर कॉलोनी के बाहर नो किसिंग जोन (No Kissing Zone) बना दिया है. हालांकि सोसाइटी के रहवासियों का स्पष्ट कहना है कि वह किसिंग के खिलाफ नहीं है, लेकिन सार्वजानिक स्थानों पर ऐसा करना उचित नहीं लगता है.
...