मुंबई के नागरिकों की बढ़ती परिवहन मांग को पूरा करने के लिए 'बेस्ट' (BEST) उपक्रम ने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 1,500 नई मिडी इलेक्ट्रिक एसी बसें भाड़े (लीज) पर लेने का फैसला किया है. इन छोटी बसों का मुख्य उपयोग रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और संकरी सड़कों पर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए किया जाएगा.
...