युवाओं को उद्यमिता से जोड़कर विकास के पथ पर मध्य प्रदेश को तेजी से बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’ चलाएगी, जो युवाओं को उद्यमी बनाकर न केवल उन्हें इंडीपेंडेंट बनाएगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगी.
...