देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस से फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है. जिसमें दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश का नाम शामिल है. इसके अलावा अन्य राज्यों में रोज कोरोना से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं. अब सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि इस महामारी से कैसे लोगों को बचाया जाए. क्योंकि COVID-19 लगातार लोगों की जिंदगियां निगल रहा है. इसी कड़ी में नाईट कर्फ्यू को फिर लगा दिया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. इंदौर जिला प्रशासन ने COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसी भी धार्मिक / सामाजिक / सांस्कृतिक कार्यक्रम में 250 की संख्या में लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी है.
...