⚡राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.17 करोड़ से अधिक खुराक अब भी उपलब्ध : केंद्र
By Bhasha
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.17 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं जबकि अगले तीन दिन के भीतर उन्हें 38 लाख अधिक खुराकें और दी जाएंगी.