राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई और इससे सटे इलाकों में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है. सोमवार को दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ. मुंबई में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जबकि लगातार बारिश से मुंबई लोकल सेवाएं भी करीब एक घंटे के लिए ठप पड़ गई.
...