⚡तमिलनाडु में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करेगी पुलिस
By IANS
तमिलनाडु में एक नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद तमिलनाडु की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने थेनी के डीएसपी को आरोपी पेरुमल (27) के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जिसने नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था.