राजधानी दिल्ली में इजराइल दूतावास के नजदीक हुए धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है. लेकिन सुरक्षा एजेंसी किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. यही कारण है कि इस धमाके के बाद एयरपोर्ट और सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई है. स्पेशल सेल सहित दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.
...