⚡गृह मंत्रालय ने जवानों के साल में 100 दिन परिवार के साथ गुजारने की योजना पर रिपोर्ट मांगी
By Bhasha
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों को गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव को लागू करने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाने की प्रगति के बारे में अवगत कराने को कहा है, जिसके तहत सैनिक अपने परिवार के साथ साल में कम से कम 100 दिन गुजार पाएंगे.