मुंबई में म्हाडा की बहुप्रतीक्षित 120 फ्लैट्स की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल टाल दी गई है. एफसीएफएस स्कीम के तहत यह रजिस्ट्रेशन 5 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन तकनीकी सुधार और सर्वर अपग्रेड के चलते इसे स्थगित कर दिया गया. फ्लैट्स विरार, मीरा रोड और शिरढोण जैसे इलाकों में हैं और ये EWS व LIG वर्ग के लिए हैं. नई तारीखें म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएंगी.
...